मुंबई। बीती रात बॉलीवुड सितारों की बारात ज़ी सिने अवार्ड्स के रेड कारपेट पर उतरी। रणवीर सिंह, अक्षय कुमार, कटरीना कैफ, प्रियंका चोपड़ा, आलिया भट्ट और भी कई सेलेब्स ने इस फंक्शन में अपना अपीयरेंस दिया। हर कोई एक से बढ़कर एक लुक में नज़र आया। मीडिया क्लिक्स के लिए तस्वीरों के लिए सभी ने परफेक्ट पोज़ दिए और ये तस्वीरें आपने इन्टरनेट पर देख ही ली होंगी। लेकिन, अब हम आपको बताएंगे कि स्टेज के पीछे ये स्टार्स क्या मस्तियां करते हैं।
आपको बता दें कि अवार्ड्स पाने वाले विजेताओं की लिस्ट में अक्षय कुमार, वरुण धवन, अमिताभ बच्चन और आलिया भट्ट का भी नाम शामिल है। इस फंक्शन में कटरीना कैफ और प्रियंका चोपड़ा ने स्टेज परफॉरमेंस भी दी थी। कटरीना ने अपने सोशल अकाउंट पर इस फंक्शन से जुड़े कई पोस्ट शेयर किये हैं। स्टेज पर जाने से पहले की रिहर्सल से लेकर लिपस्टिक लगाते हुए उनके डांस का विडियो, देखिये-
प्रियंका इन दिनों हॉलीवुड प्रोजेक्ट 'क्वांटिको 3' की शूटिंग कर रही हैं। बॉलीवुड फ़िल्मों की बात की जाए तो प्रियंका ने कहा है कि वो अच्छी स्क्रिप्ट का इंतज़ार कर रही हैं। प्रियंका ने अपनी बॉलीवुड फ़िल्म 'दिल धड़कने दो' के को-स्टार्स अनिल कपूर और रणवीर सिंह के साथ भी स्टेज पर डांस किया।
रिपोर्टर
The Reporter specializes in covering a news beat, produces daily news for Aajchi Navi Mumbai News
Aajchi Navi Mumbai