Breaking News
देखिए, हनीमून पर अनुष्का के साथ 'जन्नत' की सैर कर रहे विराट कोहली
नई दिल्ली। हाल ही में शादी के बंधन में बंधे विराट कोहली और अनुष्का शर्मा इन दिनों हनीमून पर हैं। अनुष्का ने हनीमून की एक फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की है। हालांकि हनीमून कपल ने यह शेयर नहीं किया है कि ये फोटो कहां की है। इस फोटो को देख जगह का अंदाजा लगा पाना भी बेहद मुश्किल है। हनीमून की इस फोटो में विराट और अनुष्का गर्म कपड़ों में लिपटे नजर आ रहे हैं। इनके पीछे सिर्फ बर्फ और बर्फ नजर आ रही है। भारत में भी इस समय कई पहाड़ी राज्यों में जबरदस्त बर्फबारी हो रही है। लेकिन विराट और अनुष्का अपना हनीमून भारत में मनाएंगे, ऐसी उम्मीद कम है। विराट और अनुष्का यकीनन विदेश हनीमून मनाने गए होंगे। ये इटली भी हो सकता है, जहां दोनों ने शादी की और स्विट्जरलैंड भी। इंस्टाग्राम पर अनुष्का ने इस फोटो के कैप्शन में लिखा है, 'स्वर्ग में, सचमुच', इसके अलावा और कुछ नहीं लिखा है। वैसे कश्मीर को धरती का स्वर्ग कहा जाता है। तो क्या विराट और अनुष्का कश्मीर में हनीमून मना रहे हैं? इस हाईप्रोफाइल शादी की पूरी प्लानिंग वेडिंग प्लानर देविका नारायण और उनके फोटोग्राफर हस्बैंड जोसेफ रदिक ने की थी। विराट और अनुष्का की ड्रीम वेडिंग को सफल बनाने वाली देविका ने एक इंटरव्यू में बताया कि उन्हें शादी के दौरान मौसम को लेकर किस तरह की कठिनाइयों की सामना करना पड़ा। उन्होंने बताया 'यहां सर्दियों (इटली में) में कोई भी शादी नहीं करता है। शादी के दिन की सुबह सफेद सा नजारा देखा, क्योंकि ओस जम चुकी थी। और रात तक भी ओस लगातार गिर रही थी, जिसके बाद फंक्शन को बाहर की जगह इंडोर में करने का फैसला लिया गया।' देविका नारायण ने बताया कि अनुष्का और विराट की शादी बहुत स्पेशल थी। शादी के लिए हॉलैंड से फूल मंगाए गए थे और इंडिया का फैब्रिक इस्तेमाल किया गया था। इस शादी को खास बनाने के लिए उनकी पूरी टीम ने 45 दिन तक मेहनत की थी। देविका ने यह भी बताया कि कॉन्ट्रैक्ट साइन करने से पहले मुझे इस बारे में बिल्कुल नहीं पता था कि किसकी शादी है और कहां होगी। हमें इसे सीक्रेट तरीके से प्लान करना था। उन्होंने बताया कि अनुष्का ने हमें इसलिए चुना, क्योंकि वे बहुत ही इंटीमेट वेडिंग चाहती थीं। उन्हें यह सेलिब्रेशन सिर्फ अपनी फैमिली के लिए करना था। विरुष्का की शादी में आए मेहमानों को शानदार गिफ्ट भी दिया गया। बता दें, देविका इससे पहले दिनेश कार्तिक और रॉबिन उथप्पा की भी शादी प्लान कर चुकी हैं।
रिपोर्टर
The Reporter specializes in covering a news beat, produces daily news for Aajchi Navi Mumbai News
Aajchi Navi Mumbai