ऋचा चड्ढा ने कुछ इस अंदाज में मनाया अपना बर्थडे, फुकरे टीम हुई शामिल
- by Aajchi Navi Mumbai
- May 31, 2018
- 1254
मुंबई हलचल
मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रैस ऋचा चड्ढा हाल ही में 31 साल की हो गई हैं। उन्होंने सोमवार को अपना बर्थडे सैलिब्रेट किया। इस मौके फिल्म 'फुकरे' की टीम मौजूद थी। ऋचा ने अपना बर्थडे क्रिसमस थीम पर सैलिब्रेट किया। इस मौके पर ऋचा रेड कलर की गाउन में गॉर्जियस लुक में नजर आईं। वहीं, फुकरे की टीम सांता क्लॉज लुक में दिखी।

ऋचा ने बर्थडे पर केक काटा। इस मौके उनके कुछ फैन्स और मीडिया फोटोग्राफर भी मौजूद थे। इसके बाद सभी ने मिलकर क्रिसमस भी सैलिब्रेट किया। ऋचा सुधीर मिश्रा के निर्देशन में बन रही फिल्म 'दासदेव' में नजर आने वाली हैं।

उन्होंने बताया है कि 'पारो का किरदार कई बार फिल्मों में अलग-अलग लोगों द्वारा निभाया गया है। यह किरदार है ही कुछ ऐसा है, जिसे निभाने के दौरान मुझे भी मजा आ रहा है। मुझे इस किरदार से बेहद प्यार है।

फिल्म में दिखाया जाएगा कि शहर के सभी पुरुषों को पारो से अपने-अपने तरीके से प्यार है, पर पारो कभी भी इससे परेशान नहीं होती है..., वह देव से प्यार करती है। ऋचा के अलावा फिल्म में अदिति राव हैदरी और राहुल भट्ट भी हैं। यह अगले साल फरवरी में रिलीज होगी।
संबंधित पोस्ट
सब्सक्राइब करा न्यूज़लेटर
SUBSCRIBE US TO GET NEWS IN MAILBOX
लाइव क्रिकेट स्कोर
शेअर मार्केट
Ticker Tape by TradingView
Stock Market by TradingView
रिपोर्टर
The Reporter specializes in covering a news beat, produces daily news for Aajchi Navi Mumbai News
Aajchi Navi Mumbai