लड़कियों में खेल के प्रति जागरूकता लाने के लिए ईशा कर रही हैं...
- by Aajchi Navi Mumbai
- May 31, 2018
- 776
मुंबई हलचल
मुंबई। अभिनेत्री ईशा गुप्ता लड़कियों में खेल के प्रति जागरूकता पैदा करने के लिए अपनी महिला फुटबॉल टीम बनाने पर काम कर रही हैं। ईशा ने एक बयान में कहा, मुझे लगता है कि यदि आप किसी चीज को पर्याप्त पसंद करते हैं, तो उसके लिए लड़ें और उसे प्राप्त करें। गांवों और छोटे शहर में बहुत सी लड़कियां हैं, जिनके अंदर प्रतिभा छिपी है, लेकिन वे खेलने के लिए आश्वस्त नहीं हैं। इसलिए एक टीम बनाने की इस पहल से इन लड़कियों को मदद मिलेगी। एक सूत्र ने कहा कि अभिनेत्री उन महिला फुटबॉल खिलाडियों की तलाश में हैं, जिन्हें अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर नहीं मिलता। सूत्र ने कहा, ऐसे नियम बनाए गए हैं जो लड़कियों को सुरक्षा के मद्देनजर उन्हें छूने की चिंताओं के कारण खेल खेलने से रोकते हैं। ईशा का मानना है कि यह नियम अनुचित हैं। अभिनेत्री का मानना है कि सभी को, जो वे चाहते हैं उसे करने का अवसर मिलना चाहिए। ईशा को फिल्म कमांडो 2 : द ब्लैक मनी ट्रेल में आखिरी बार देखा गया था। इसमें विद्युत जामवाल और अदा शर्मा भी भूमिका में थे। ईशा अब आंखें-2 में दिखाई देंगी।
संबंधित पोस्ट
सब्सक्राइब करा न्यूज़लेटर
SUBSCRIBE US TO GET NEWS IN MAILBOX
लाइव क्रिकेट स्कोर
शेअर मार्केट
Ticker Tape by TradingView
Stock Market by TradingView
रिपोर्टर
The Reporter specializes in covering a news beat, produces daily news for Aajchi Navi Mumbai News
Aajchi Navi Mumbai