गैंगस्टर बने रजनीकांत की फिल्म 'काला' का दूसरा पोस्टर रिलीज
- by Aajchi Navi Mumbai
- May 31, 2018
- 1304
सुपरस्टार रजनीकांत 12 दिसंबर को 67 साल के हो गए। उनका जन्म 12 दिसंबर 1950 को बंगलुरू में हुआ था। उनका नाम माता पिता ने शिवाजी राव गायकवाड़ रखा था, लेकिन फिल्मों में बुलंदियों को रजनीकांत के नाम से ही छुआ। उनके पिता रामोजी राव गायकवाड़ हवलदार थे। मां जीजाबाई की मौत के बाद चार भाई-बहनों में सबसे छोटे रजनीकांत को अहसास हुआ कि घर की माली हालत ठीक नहीं है तो परिवार को सहारा देने के लिए वह कुली बन गए। यह अपने आप में प्रेरणादायी है कि कैसे बंगलुरू परिवहन सेवा (बीटीएस) का एक बस कंडक्टर न केवल दक्षिण भारत की फिल्मों का सुपरस्टार बन गया बल्कि बॉलीवुड समेत पूरी दुनिया के सितारों के बीच अपनी अलग पहचान भी रखता है। बता दें सुपरस्टार रजनीकांत की आने वाली फिल्म 'काला' का दूसरा पोस्टर रिलीज हो चुका है। इस पोस्टर को एक्टर धनुष ने ट्विटर पर पोस्ट की है। पोस्टर में काले चश्मे में एंग्री लुक देते हुए नजर आ रहे हैं। 'काला' के पोस्टर में यह भी जानकारी दी गई है कि फिल्म की शूटिंग जल्द ही खत्म होने वाली है। गौरतलब है कि इससे पहले इसका फर्स्ट लुक 6 महीने पहले यानी 26 मई को रिलीज हुआ था। तमिल फिल्म 'काला' के निमार्ता धनुष हैं, जबकि इसके निर्देशक पा. रंजीत हैं। धनुष ने आधिकारिक तौर अपने ट्विटर पेज पर फिल्म के दो पोस्टर जारी किए हैं। एक अंग्रेजी और दूसरा तमिल भाषा में हैं। इस फिल्म का फर्स्ट लुक भी धनुष ने अपने ट्विटर अकाउंट पर रिलीज किया था।
संबंधित पोस्ट
सब्सक्राइब करा न्यूज़लेटर
SUBSCRIBE US TO GET NEWS IN MAILBOX
लाइव क्रिकेट स्कोर
शेअर मार्केट
Ticker Tape by TradingView
Stock Market by TradingView
रिपोर्टर
The Reporter specializes in covering a news beat, produces daily news for Aajchi Navi Mumbai News
Aajchi Navi Mumbai