अपने दम पर सत्ता में आयेगी शिवसेना: आदित्य ठाकरे
- by Aajchi Navi Mumbai
- May 31, 2018
- 1283
मुंबई हलचल
मुंबई। शिवसेना ने गुरूवार को कहा कि वह एक वर्ष के भीतर बीजेपी नीत महाराष्ट्र सरकार छोड़ देगी। शिवसेना की सरकार से अलग होने की यह एक नई चेतावनी और इस बात का संकेत है कि पार्टी 2019 का चुनाव अकेले लड़ेगी। बीजेपी के साथ तल्ख रिश्ते साझा कर रही शिवसेना इससे पहले भी एनडीए सरकार से बाहर होने की कई बार धमकी दे चुकी है। मुंबई से 240 किलोमीटर दूर अहमदनगर जिले में एक रैली को संबोधित करते हुए शिवसेना की युवा इकाई युवा सेना के प्रमुख आदित्य ठाकरे ने कहा कि गठबंधन से हटने के बाद शिवसेना अपने बल पर सत्ता में वापस आएगी। आदित्य ठाकरे ने कहा, शिवसेना एक साल में सरकार छोड़ देगी और अपने बल पर सत्ता में वापस आएगी। पार्टी सरकार कब छोड़ेगी इसका निर्णय शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे करेंगे। महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव 2019 में होगा।
संबंधित पोस्ट
सब्सक्राइब करा न्यूज़लेटर
SUBSCRIBE US TO GET NEWS IN MAILBOX
लाइव क्रिकेट स्कोर
शेअर मार्केट
Ticker Tape by TradingView
Stock Market by TradingView
रिपोर्टर
The Reporter specializes in covering a news beat, produces daily news for Aajchi Navi Mumbai News
Aajchi Navi Mumbai